अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/नानपारा, बहराइच। विवाहिता को दहेज की लालच में घर से बेदखल करके तलाक दे दिया। पीड़िता दर बदर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।मामला कोतवाली नानपारा कस्बे का है। पीड़िता रुखसार ने बताया उसका मायका रुपईडीहा कस्बे में है। उसके घर वालो ने बीते 2015 में नानपारा कस्बे के निवासी एहतिशामुद्दीन के साथ शादी हुई। पिता ने दान दहेज दिया। शादी के बाद दो बच्चे हुए। शादी के बाद दहेज की मांग होने लगी। तमाम प्रताड़ना के बाद मायके चली आई। बीते 3 .10.20 को विपक्षी गण मायके आ गए। तमाम विरोध के बाद दोनो लड़को को जबरदस्ती साथ ले गए। पीड़िता रुखसार ने बताया उसको तलाक दे दिया। मामले की तहरीर महिला थाने में दी गई। जिसपर पति, माता पिता, ननद के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया। पीड़िता ने बताया अब तक विपक्षी के विरुद्ध कार्यवाही नही हुई। दूसरी तरफ एहतिशामुद्दीन के परिवार वालों का कहना है कि रुखसार के दूसरे व्यक्ति के साथ अवेध संबंध हैं जिस पर वे उसे शबक सिखाना चाहते हैं इसमें किसी की हस्तक्षेप की जरूरत नहीं।

No comments:
Post a Comment