Saturday, October 31, 2020

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन

दिवाकर श्रीवास्तव (NNi Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नेहरू युवा केंद्र बहराइच के तत्वाधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक अनन्या सिंह के निर्देशन में भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में विकास खण्ड बलहा के सुन्दर युवा मण्डल द्वारा नगर के सआदत इण्टर कॉलेज के मैदान में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए मनाई गई। जयन्ती के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। विकास खण्ड बलहा के सुन्दर युवा मण्डल व विवेकानंद युवा मण्डल नानपारा देहाती द्वारा  राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फ़ॉर यूनटी का आयोजन कर भारत की एकता व अखण्डता की शपथ दिलाने के साथ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुधाकर श्रीवास्तव व सचिव सुशील त्रिपाठी द्वारा वृक्षारोपण भी  किया गया। इस मौके युवा मण्डल के हनी गुप्ता, रेहान,गौरव , आदित्य वर्मा, बादल सिंह, अमन , शुभम गुप्ता, वैभव गुप्ता ,मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment