सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद बहराइच के स्काउट एवं गाइड के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को खेतों में पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने बैनर एवं तख्तियां लेकर के रैली निकाला और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर के कृषकों एवं सामान्य जन को पंपलेट के माध्यम से जागरूक किया। जिला सचिव डॉक्टर दीनबंधु शुक्ला ने बताया कि राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज शिवपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा, राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा, चंद्रशेखर श्यामा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज रिसिया के स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा आज जन जागरूकता रैली निकाली गई । कार्यक्रम में गाइड कमिश्नर मधु चौधरी, स्काउट कमिश्नर मनोज कुमार पांडे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामकुमार तिवारी तथा मनोज पांडे उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment