Saturday, October 31, 2020

सपा का विधानसभा में तूफानी दौरा, संगठन मजबूती पर बल

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता) 

बहराइच/बलहा, उ0प्र0। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व नानपारा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश चौधरी नानपारा विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर पार्टी को बूथ स्तर पर संगठित करने में लगे हुए हैं बताते चलें कि 2022 में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ में प्रदेश सरकार में वापस आने का प्रयास कर रही है इसी को देखते हुए जिला संग़ठन बहुत सोच समझकर अपनी गोटे बिछा रही है नानपारा विधानसभा क्षेत्र कुर्मी बाहुल है इस कारण पार्टी राजेश चौधरी से काफी उम्मीद लगाये बैठी है और सबसे अधिक संख्या वाले वोटों को अपने पाले में करने के लिए राजेश के जरिये निशाना साध रही है अंदर खाने की माने तो पार्टी इस बार नानपारा विधानसभा क्षेत्र से कुर्मी को प्रत्यासी बना सकती है क्योंकि नानपारा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान समय में कुर्मी ही माधुरी वर्मा बीजेपी से विधायक हैं और उनको धूल चटाने के लिए कुर्मी कार्ड खेल सकती है समाजवादी पार्टी इसी कारण टिकट की दौड़ में राजेश अपने को मजबूत समझ रहे हैं और पूरे विधानसभा क्षेत्र में सघन जन संपर्क करने में लगे हुए हैं और पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने में लगे हुए हैं हमारे संवाददाता से वार्ता के क्रम में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र का मेरा दौरा जो वर्तमान समय में चल रहा है वह सपा के लोगों को संगठित करने का प्रयास है न कि इसको टिकट के दौड़ के रूप में देखा जाए उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन पर भरोसा करके अगर मौका देती है तो पार्टी का विश्वास टूटने नहीं दिया जायेगा। 

सपा नानपारा विधानसभा क्षेत्र प्रत्यासी : राजेश चौधरी

No comments:

Post a Comment