Friday, October 2, 2020

कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में मनायी गांधी शास्त्री जयंती

सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नानपारा नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सर्वप्रथम गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय गांधी पार्क में नगर अध्यक्ष शफीक कुरैशी द्वारा झंडारोहण किया गया तदुपरांत पूज्य महात्मा गांधी स्वर्गीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया उसके उपरांत कांग्रेस जन राम धुन गाते हुए नगर पालिका नानपारा के चेयरमैन अब्दुल मोहिद राजू  कांग्रेसी नेता साबिर हुसैन के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तदोपरांत नगर अध्यक्ष शफीक कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी बलहा को एक मांग पत्र सौंपा गया मांग पत्र में कहा गया कि किसानों के साथ ही मोदी सरकार छलावा कर रही है कांग्रेसियों ने किसान बिल का विरोध करते हुए कहा कि इस बिल ने किसानों को कंगाली के रास्ते पर ला खड़ा किया है जिस तरह से इस बिल को संसद में पास कराया गया है वह लोकतांत्रिक है किसान इसे कतई किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा श्री कुरैशी ने हाथरस की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा योगी सरकार पुलिस के बल पर प्रदेश को चलाना चाहती है हाथरस की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है वही हाथरस में पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेता हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता की हम कांग्रेस जन कड़ी निंदा करते हैं यदि परिवार से मिलना दोष है कांग्रेस के लोग पीड़ित परिवार से मिलते रहेंगे योगी सरकार की हिटलर शाही के आगे नहीं झुकेंगे नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू ने कहा योगी सरकार डंडे के बल पर शासन चलाना चाहती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग लाठी-डंडों से नहीं डरती है कार्यक्रम को अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन साबिर हुसैन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री जिमीदार अंसारी इकबाल अहमद मौलाना इंकलाब अशरफी पंडित रमाकांत तिवारी राजेंद्र दुबे ताजुद्दीन कृष्ण गोपाल कसेरा शिव कुमार रस्तोगी हक्कानी सतीश तिवारी भोला कुरैशी अखलाक अहमद शकील अहमद रंगरेज मुबीन सभासद सत्रोहन सभासद ब्लॉक मुनू कुमार रस्तोगी सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment