ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति नानपारा के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल नानपारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की मां दुर्गा पांडाल एवं पूजा अर्चना आरती की व्यवस्था एवं वहां की समिति से मिलकर व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया वहां उपस्थित लोगों से वार्ता करके संवाद स्थापित किया गया एवं स्थानीय संसाधनों एवं बेहतर दुर्गा पूजा संपन्न करने के लिए वार्ता किया गया प्रतिनिधि मंडल ने दुर्गा पूजा पंडाल के यजमान एवं पंडित जी से भी विचार विमर्श किया प्रतिनिधि मंडल में तहसील अध्यक्ष पं. अनिल पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता जी उपाध्यक्ष केशव पांडेय जी उपाध्यक्ष राजकुमार साहू जी मंत्री टीकाराम वर्मा प्रधान जी आदि साथ में मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment