Saturday, October 31, 2020

यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की जानिब से जरूरतमन्दों को फल वितरित

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता) 

बलहा/नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ईश्दूत हज़रत मुहम्मद स.अ. व. के जन्म दिवस के पावन अवसर  पर नानपारा के विभिन्न इलाकों के निर्धन, असहाये, यतीमो,  रिक्शा चालकों को तथा स्वास्थ सामुदायिक केंद्र नानपारा के अधीक्षक डॉ चंद्र भान की उपस्थिति में मरीजों को फल वितरित किया गया। ज्ञात हो इसी क्रम में शिफ़ा और सियाराम हॉस्पिटल में भी फल वितरण हुआ। इस अवसर पर यूनिटी के पदाधिकारी गण मुहम्मद नसीरुद्दीन, अज़ीम खा,सईद अहमद, फखरुद्दीन, रईस खा, रईस बेग़, ख़ालिद और आमिर सिद्दीक़ी उपस्थित रहे।

(ज़रूरतमंदों के लिये सीएचसी अधीक्षक को फल सौंपा गया)

No comments:

Post a Comment