मो0 नसीम (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
मझगईं, लखीमपुर खीरी (उ0प्र0)। जिला लखीमपुर खीरी की पलिया तहसील के मझगई चौकी क्षेत्र के गांव भगवनतनगर गुलरा में बुधवार रात उस समय हडकंप मच गया जब एक ग्रामीणकी घारी में लगी आग से जहाँ पांच मवेशियों के साथ गृहस्वामी की भी जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया ।
पूरा मामला है गांव निवासी 28 वर्षीय खेमकरन का घास फूस का घर गांव के बाहर गुलरा टाडा गांव जाने वाली सड़क किनारे है । रात खेमकरन ने बच्चों के साथ खाना खाने के बाद घारी में बंधे जानवरों को चारा डालने के बाद बच्चों के साथ सो गया । रात करीब दस बजे घारी से तेज लपटों की तपिश से जागा खेमकरन मवेशियों को बचाने के लिए घारी में घुस गया मगर वहां से निकल नहीं सका पांच मवेशियों के साथ खेमकरन की भी घारी के अंदर ही जलकर दर्द नाक मौत हो गई । पड़ोस में रहने वाला रामपाल खेमकरन को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गया ।
लोगों की वहां काफी भीड़ लग गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पलिया कोतवाल भानूप्रताप सिंह मझगई चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह ने शव को शील कर पीएम के लिए भेजा । समाज सेवी धर्मपाल चौधरी, सुखदेव सिंह , पूर्व प्रधान पति राधेश्याम भार्गव ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया । ऊधर लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह लाडी ने मौका मुआयना किया और हर सम्भव मदद करने का आशवासन दिया । मृतक की पत्नी सुनीता दो वर्ष की पुत्री शिवानी के साथ बूढी मा शांती देवी व भाई दुरगेश और सालिकराम का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था । खेमकरन की मौत से पत्नी व बच्ची पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।



No comments:
Post a Comment