Tuesday, October 20, 2020

मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा की जानकारी

डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नगर के जे0पी0 गल्र्स इण्टर कालेज नानपारा मे मिशन शक्ति पर आयोजन प्रधानाचार्य डा0 वीरागना कान्त की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षे़ाधिकारी नानापारा डॉ० जंग बहादुर थे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ० जंग बहादुर कोतवाल डी0 के श्रीवास्तव, उपनिरक्षिक रम्भा गुप्ता ने महिलाओं के सुरक्षा सम्बन्धी तमााम जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा संचालित सेवाए 1090, 181, 100, 1076, 112, 1098य और 102 के बारे मे पुरी जानकारी देते हुए उपस्थित छात्राओं को कहा कि रास्ते मे यदि कोई मनचला फब्की करता है छेड़छाड़ करता है तो बेखैफ थाने को सूचना दे थाने पर छात्रा को गोपनीय रखते हुए कार्यवाही की जायेगी।

इस मौके पर महिला आरक्षी अंशी तिवारी, किरन चैधरी और मुन्तिया ने छात्रा को स्वयं सुरक्षा का तरीका स्वयं करके बताया। इस मौके पर छात्राओं सहित प्रियंका भारती फरहाना परवीन, श्रीदेवी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और गणेश शंकर आजदि मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment