Thursday, October 29, 2020

शपथ आयुक्त संघ नानपारा की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण

डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage संपादक)

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील नानपारा में शपथ आयुक्त संघ की कार्यकारिणी वर्ष 2020-21 के चुनाव हेतु वृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई।

अध्यक्ष पद पर मगन बिहारी एडवोकेट ने, मंत्री पद पर टीकाराम मिश्रा एडवोकेट और राहत अली एडवोकेट ने जबकि लेखा परीक्षक पद पर नित्यानंद मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि मंत्री पद पर दो नामांकन पत्र आये हैं जिसके लिए मतदान होना है। जबकि अध्यक्ष व लेखा परीक्षक पद पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध हुआ है। 

चुनाव कार्यकारिणी के सदस्य रामप्रकाश मौर्य व सियाराम निषाद ने बताया कि शपथ आयुक्त संघ के निष्पक्ष चुनाव 3 नवंबर को संपन्न होंगे।
(राहत अली एडवोकेट, मंत्री पद हेतु नामांकन दाखिल करते)

No comments:

Post a Comment