दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। प्रदेश में बढ़ रहे जघन्य अपराधिक घटनाओं एंव मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी के विरोध में मीडिया वेलफेयर एसोसियेशन के तत्वावधान में तहसील के पत्रकार बंधुओं की ओर से रविवार को मिहींपुरवा कस्बे में स्थित आभास मदेशिया उर्फ गोल्डी के आवास पर बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिलीप नरायण मदेशिया ने की। बैठक में मौजूद पत्रकारो की ओर से सर्वप्रथम विगत दिनो प्रदेश में हाथरस व बलरामपुर जैसे स्थानो पर हुई जघन्य आपराधिक घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया तथा पत्रकार साथियों पर लगाये जा रहे फर्जी मुकदमों की निंदा की गयी। इसी के साथ मीडिया वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा गया कि सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाते हुये समाज के अपराधियों में भय पैदा करे जिससे इस तरह के कुकृत्य व जघन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके। इसी के साथ नानपारा कोतवाली अंर्तगत एक प्रकरण में पत्रकार बंधुओं पर दबाव बनाने हेतु उन पर दर्ज कराये जा रहे फर्जी मुकदमें तत्काल वापस लिये जायें।
इस दौरान मिहींपुरवा तहसील के करीब एक दर्जन पत्रकार साथियों ने मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में तहसील अध्यक्ष एम. रशीद ने कहा कि पत्रकार हमेशा से समाज की आवाज़ रहे है आज भी समाज आपको उम्मीद भरी नज़रो से देखता है इसलिये पत्रकारो को समाज हित हेतु निष्पक्ष व निर्भीक होकर ईमानदारी से सकारात्मक दिशा में पत्रकारिता करनी चाहिये। इस मौके पर मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक दिलीप नारायण मदेशिया, संरक्षक विनोद शर्मा, संरक्षक बसंत लाल अवस्थी, मोहम्मद रशीद, दिनेश चंद्रा, अमित पोरवाल, अनिल मिश्रा, वरुण शर्मा, सुधीर गुप्ता, जमील अहमद, एके जोशी, जुनैद खान, रामबाबू, विशाल अवस्थी, आभास मदेशिया, रवींद्र मदेशिया समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment