Thursday, October 22, 2020

अमित शाह को PM मोदी सहित कईयों ने दी जन्मदिन की बधाई

श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage प्रधान संपादक) 

नई दिल्ली, भारत। पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता और उत्कृष्टता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान बहुत अहम है। मैं देश की सेवा में जुटे रहने के लिये उनके दीघार्यु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीघार्यु जीवन की कामना की है। राजनाथ सिंह ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमित भाई दीघार्यु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।”

No comments:

Post a Comment