अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय नानपारा स्थित लखेैय्या कला के निर्माण की गुणवत्ता कार्य की प्रगति, आदि का जायजा लेने दल बल केे साथ उपजिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल नायब तहसीलदार नानपारा मनीष वर्मा कार्य दायी संस्था उ0प्र0रा0नि0नि0 के अपर परियोजना प्रबन्धक पंकज चोपड़ा पी0डब्लू0 के राजकुमार, जलनिगम के आर0बी0 सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। 11 करोड 71 लाख रुपये से बन रहे महाविद्यालय के भवन निर्माण में अबतक 4 करोड़ 70 लाख रुपया शासन से जारी हो चुका है। पंकज चोपडा़ ने बताया कि 50 प्रतिशत से ऊपर निर्माण कार्य हो चुका है शेष शासन से धन जारी होने पर तुरन्त कार्य पूर्ण कराया जायेगा। उपजिलाधिकरी सूरज पटेल और नायब तहसीलदार मनीष वर्मा महाविद्यालय के बने निर्माणधीन मुख्य भवन छात्रावास, बाउंड्रीवाल बोरिंग, प्लास्टर लगाई गई सरिया आदि का सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद सन्तोष व्यक्त करते हुए उन्होने पंकज चोपड़ा का निर्देशित किया कि निर्माणाधीन भवन मे जो खुली सरिया है उनपर सीमेन्ट का घोल तुरन्त लगवा दे जिससे सरिया में मुरचा न लगे और गुण वक्ता बनी रहे परिसर में उगीघास की तुरंत सफाई करने का निर्देश दिया महाविद्यालय के निरीक्षण के उपरांत जी0आई0टी0 लखैय्या का निरीक्षण किया निरीक्षण में मौके पर सलीम अंसारी, अब्दुल माजिद और अजय सिंह चौहान मौजूद मिले दैनिक वेतन भोगी अनु0 असद अहमद, मोनिका श्रीवास्तव, मधुलिका गुप्ता सहित कई कर्मी नदारत थे गांव के लोगो ने बताया कि असद अहमद प्रतिदिन आकर भाग जाते हैं जिसपर एस0डी0एम0 ने उनके सहित नदारत कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही करने को कहा परिसर में हर समय चौकीदार के रहने की बात कही इसके उपरांत राजकीय इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश सहित कायाकल्प योजना का अधूरा कार्य पूर्ण कराने को कहा गांव के तमाम लोगों नें 500 मीटर टूटी सड़क के निर्माण करवाने की मांग की।
ल


No comments:
Post a Comment