पीयूष पोरवाल (NNI Coverage राजधानी ब्यूरो)
लखनऊ, उ0प्र0। साल 2020 में कोविड-19 जैसी महामारी ने जहां मनोरंजन की दुनिया की दिशा बदल दी, वहीं लाॅकडाउन होने की वजह से फिल्म जगत में भी काफी कुछ नया देखने को मिला। जैसा कि आप जानते है आज का समय डिजिटल युग का है। आज कल लोग टीवी सीरीयल देखने से ज्यादा वेब सीरीज देखने में रुचि लेने लगे है। हम बाते कर रहे हैं एक ऐसे ही वेब सीरीज की जिसका नाम है "पेपर" आगामी 13 नवम्बर को उल्लू एप्प पर आ रही है, जिसको डायरेक्ट किया है राजधानी लखनऊ के दीपक पाण्डेय ने और इनका साथ दिया है गोरखपुर के मूल निवासी एसोसिएट डाॅयरेक्टर आदित्य दीवान ने। इससे पहले भी आदित्य ने स्टार प्लस के बहुचर्चित शो ‘दीया और बाती हम‘ से अपनी अच्छी पहचान बना चुके है। यह सीरीज एक ट्रू इवेंट से इन्स्पायर है जिसमें नोटरी के स्कैम को दिखाया गया है। इस सीरीज के 6 एपिसोड आ रहे हैं। वेब सीरीज की चुनौती "पेपर" में रोहित रॉय, प्रीति सोनी, कैट शर्मा और गणेश यादव जैसे कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।

No comments:
Post a Comment