दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोविड 19 से बचाव व रोकथाम के लिए कर्मानुसार विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ शिविर का आयोजन कर कोरोना जांच के साथ इससे बचाव की जानकारी दी जा रही है। समुदायिक स्वास्थ केन्द्र नानपारा प्रभारी डॉ चन्द्र भान ने बताया कि नवरात्रि पर्व के बाद नगर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रतिदिन अलग अलग प्रतिष्ठानो जांच की जा रही है इससे पूर्व नगर के ब्यूटी पार्लर, मिठाई की दुकानों पर जांच की जा चुकी है इसी क्रम में आज नगर के धार्मिक स्थलों में डॉ सन्तोष यादव के नेतृत्व में शिविर का आयोजन कर 90 एंटीजेन व 45 आर टी पी सी आर की जांच की गई।


No comments:
Post a Comment