Saturday, November 7, 2020

निःशुल्क स्वेटर वितरण व सेट 2 रिपोर्ट कार्ड वितरण संपन्न

डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage संपादक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। संविलियन विद्यालय बलहा में निःशुल्क स्वेटर वितरण व सेट 2 रिर्पोट कार्ड वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। विधायक नानपारा माधुरी वर्मा मुख्य अतिथि थी। इस अवसर पर संविलियन विद्यालय बलहा, संविलियन विद्यालय मेहरबान नगर प्राथमिक विद्यालय अंगनूपुरवा, प्राथमिक वि0 हकीमपुर, प्रा0वि0 भज्जापुरवा, प्रा0वि0 कोयलहवा के छात्र/छात्राओं को स्वेटर व सेट 2 रिर्पोट कार्ड वितरित किया गया। विधायक ने कार्यक्रम व बेसिक शिक्षा के उन्नयन हेतु किये जा रहे प्रयासो की जानकारी दी। तथा बालिकाओं की सुरक्षा और शैक्षिक विकास को समाज के लिए महत्वपूर्ण व सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी बताई गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी फूल चन्द्र मौर्य ने भी कार्यक्रम में मिशन शक्ति व मिशन प्रेरणा पर चर्चा की। उन्होंने सभी को बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। मिशन प्रेरणा के बारे में बताते हुए प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका व विकसित माड्यूल्स की जानकारी दी। सेट परीक्षा को अधिगम स्तर के उन्नयन हेतु एक नवीन प्रयास बताया । अन्त में विधायक महोदया द्वारा सहजन के वृक्ष का रोपित करके व विद्यालय भ्रमण करके समारोह समाप्त हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ग्राम प्रधान बलहा ब्रहमदत्त वर्मा, अरविन्द कुमार मौर्य, परवीन जहरा जैदी, असलम वार्सी सहित तमाम लोग मौजूद थें।



No comments:

Post a Comment