अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस अवसर पर केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के संरक्षक महंत श्री वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने किया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके बैठक की शुरुआत हुई बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष पं. अनिल पांडेय ने कहा आज हम सभी को एकता का संकल्प लेना चाहिए हम सभी लोग एक-एक हजार लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं हम सभी लोग कई संगठन का नेतृत्व भी करते हैं हम सभी लोगों को मिलकर सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में एक साथ काम करना चाहिए सभी लोगों ने दुर्गा पूजा में बहुत अच्छा एवं एकता का सहयोग किया है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं हम आप सभी का हार्दिक स्वागत वंदन एवं अभिनंदन करते हैं अगले वर्ष हम सभी लोग मिलकर के और अच्छा काम करेंगे सभी धार्मिक कार्यों में हम सभी लोग एक होकर के काम करेंगे केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक संजीव श्रीवास्तव ने कहा हम सभी लोग धार्मिक और सामाजिक कार्यों में मिलकर कार्य करते रहेंगे। नानपारा परिक्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चला कर के समाज को नशे से बर्बाद होने से भी बचाएंगे। बैठक को संरक्षक महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज, संजीव श्रीवास्तव, महंत राम दास, केशव पांडेय, राम फेरन विश्वकर्मा, प्रभात श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।

No comments:
Post a Comment