Sunday, November 1, 2020

गायत्री शक्ति पीठ में विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन व संगोष्ठी

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। गायत्री शक्ति पीठ नानपारा के प्रांगण में विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन संगोष्ठी में दूर दूर से आये वक्ताओं ने अपने संस्मरण उपस्थित कार्यकर्ताओ को बताए।ग्यात्री परिवार के वरिष्ठ डा राम प्रकाश वर्मा ,डा सुरेश गुप्ता ,मिठाई लाल चौधरी जी द्वारा संगोष्ठी में गुरु की महिमा का ब्याख्यान ही नही किया गया बल्कि समय समय पर मुसीबत के समय किस प्रकार से गुरु के आशीर्वाद से बड़ी बड़ी समस्या का समाधान पल में हो गयाइसके ब्याख्यान से कार्यकर्ताओं में नवजीवन संचार भी हुआ।इस चर्चा  के दौरान कोविड के नियमो का पालन करते हुवे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजको द्वारा इस अवसर पर सदैव हर कार्यक्रम के दौरान तन मन धन से समर्पित सैकड़ो मां बहनों सहित कार्यकर्ताओ का सम्मान रोली चंदन के साथ अंग वस्त्र दान कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन मनीराम वर्मा जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विशेष सहयोग मान सिंह वर्मा,राम कुमार श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा, अवधेश सिंह,राम सुंदर मिश्र, जय प्रकाश वर्मा,सन्त बहादुर वर्मा सहित सैकड़ों महिला बहनों की उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment