दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। स्थानीय फूल बख्श सिंह इण्टर कॉलेज में कोविड19 नियमो का पालन करते हुए युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने पर बल दिया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र बहराइच द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र के स्वयंसेवको द्वारा मिशन शक्ति का शुभारंभ केन्द्र की जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज विकास खण्ड हुजूरपुर के फुलबख़्स सिंह इण्टर कॉलेज में युवा मण्डल विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक सुश्री सिंह ने कहा आज समाज को एक नई दिशा व गति देने के लिए युवाओं की जरूरत है युवा ही देश को आगे ले जा सकते है आज लड़किया भी आप सभी के साथ कन्धा से कंधा मिला कर खड़ी है हमे उनको अपने समान समझते हुए उनका साथ देना चाहिए। आगे कहा सरकार आज महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है बस हमे उनका साथ देना चाहिए आज कोई ऐसा क्षेत्र नही है जहां लड़कियां पीछे हो इसके साथ ही सरकार द्वारा चल रही महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।
केंद्र के लेखाधिकारी इन्द्रसेन चौधरी ने युवाओ से नेहरू युवा केन्द्र से जुड़ने के लिए कहा केन्द्र से जुड़ने के बाद युवा समाज के प्रति अपने कर्तव्य को जानने वह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें नेहरू युवा केंद्र यह कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के साथ मिलकर अपने अनुभव साझा करने विचारों का आदान प्रदान करने तथा समुदाय कल्याणकारी नेतृत्व विकास एवं विकास गतिविधियां प्रारंभ करने के अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर स्वयं सेवक रमेश यादव एवं हिमांशु तिवारी अभिमन्यु सिंह सुंदरलाल, द्रविड़ गौतम ,युवा नेता, मयंक तिवारी हर्षित गौतम ,गंगेश गौतम यशपाल यादव, संदीप यादव एवं श्रीमती रेनू सिंह ,विनीता सिंह एवं गुड़िया यादव, सुमन ,रेखा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और युवतियां उपस्थित रही।


No comments:
Post a Comment