Tuesday, November 17, 2020

अवैध बालू ट्रैक्टर ट्रॉली ने ली माँ सहित दो मासूम की जान

सन्दीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

कुशीनगर, उ0प्र0। कुशीनगर जिले के थाना जटहां बाजार क्षेत्र के ग्राम पडरही चौराहे पर उस समय कोहराम मच गया जब सोमवार की शाम करीब 5 बजे अवैध ओवरलोड बालू लदी कान में एयरफोन डालें नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने नेबुआ के तरफ से बाइक से भाई-बहन व दो बच्चे आ रहे जटहां बाजार को रौंदते हुए निकल गया। जिसमें घटना स्थल पर चालक की करीब 30 वर्षीय बहन शोभा व उसके एक 8 वर्षीय पुत्र व 3 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई।जटहां बाजार निवासी राजेन्द्र मोदनवाल की विवाहिता पुत्री शोभा व उसके एक 8 वर्षीय पुत्र व 3 वर्षीय पुत्री को ससुराल से लेकर शोभा का भाई बाइक से आ रहा था कि रास्ते मे दुघर्टना का शिकार बन गए।

घटना को सुनकर पूरे क्षेत्र में लोग स्तब्ध हो गए।घटना को लेकर पडरही क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में बालू तस्करी में लिप्त जटहां बाजार पुलिस के खिलाफ धरना पर बैठ गए।धरनारत आक्रोशित जनता को मनाने में थानाध्यक्ष पर लोगो द्वारा लगाए जा रहे बालू तस्करी की आरोपो में घिर चुके दरोगा जब विफल हुए तो उच्चाधिकारियों को सूचना दिए।सूचना पाकर सीओ पडरौना संदीप वर्मा अपने लावलश्कर के साथ पहुच गये। उन्होंने पहुचते ही बिना कुछ जाने सुने भीड़ पर हमलावर रौब दिखाने लगे बोले उठ जाओ नही तो आर या पार की खेल शुरू होगी। सीओ के साथ पहुचे कोतवाल पडरौना की यह बात आम जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की आतंक को देखकर धरनारत ग्रामीण उठ गए और पुलिस के खिलाफ हूटिंग शुरू कर दिए। इस अफरातफरी के बीच पुलिस ने सड़क पर पड़ी शव को लगभग दो घंटे बाद  बिना पंचनामा करवाये पडरौना सदर मुख्यालय भेजवाने में बहादुर बनी।समाचार लिखे जाने तक अभी पीड़ित परिवार के लोग बदहोश हालात में पड़े हुए है।कोई तहरीर नही दे पाए है।इस हाल में भी थानाध्यक्ष किसी मध्यक्षता से फोन कर देर रात तक परिजनों को बुलाते रहे लेकिन सब कुछ गंवा चुके परिवार वालो की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

आज की इस पुलिसिया तांडव से लोग योगी सरकार के पुलिसिया गुंडों पर सवाल खड़ा कर रहे है यह कि इस दुर्घटना का जिम्मेदार जटहा बाजार पुलिस जिम्मेदार है क्यो की पैसे के बल पर और वर्दी की गुंडई पर नाजायज तरीके से अवैध बालू तस्करी का धंधा चल रहा है और सड़क पर चलने वाले निर्दोष लोगो की जाने जा रही है। अंततः भले पुलिस बंदूक और लाठी के बल पर शव तो उठा ले गई लेकिन लोगो के आक्रोश को देखते हुए यही लग रहा है जनता इससे मानने वाली नही है। इसके हिसाब के लिए बगावत के सुर जारी है।

No comments:

Post a Comment