दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। पत्रकारो के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से नाराजगी जताते हुए मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन नानपारा इकाई की एक बैठक चित्रांश कॉम्प्लेक्स नानपारा में एसोशिएशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कान्त श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में महाराष्ट्र राज्य के प्रतिष्ठित टीवी चैनल के एडिटर एन चीफ के साथ महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवम बहराइच पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन टीवी के पत्रकार को कवरेज़ करने से रोकने व उनके साथ अभद्र व्यवहार को लेकर निन्दा प्रस्ताव ओरित कीट गया। बैठक में निर्णय लिया गया उपरोक्त घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय व ग्रह मंत्रालय को निन्दा प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में सलीम अंसारी, रामफेरन विश्वकर्मा, दिवाकर श्रीवास्तव, संगम लाल पोरवाल, सरफराज अहमद, श्री मती राम सखी देवी वर्मा, अब्दुल कादिर, तौफीक खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment