अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। रूपईडीहा रोड स्थित पचांसो वर्ष पुराना प्राचीन शिव मन्दिर का निर्माण सिचाई विभाग नानपारा के सहयोग से बने मन्दिर की पिछली दीवार आज गन्दे पानी के जल भराव के कारण तीन जगह से ध्वस्त होने की बात बताते हुए पुजारी लच्छीराम ने कहा कि यदि इसी तरह गन्दे पानी के जलभराव और निकास की कोई व्यवस्था प्रशासन ने नही की तो मन्दिर ध्वस्त हो जायेगा।
सिचाई विभाग परियोंजना के शुरुवात के समय सिचाई विभाग द्वारा निर्मित शिव मन्दिर आज सिचाई विभाग कालोनी नम्बर एक की वाडन्ड्री वाल को बचाने के लिये सआदत इण्टर काॅलेज के गेट के निकट का गन्दे पानी के जलभराव खत्म करने के लिए डाली गयी बाम्बी के आगे नाले का निर्माण नही करने का परिणाम है कि आज मन्दिर का अस्तित्व खतरे मे हो गया। उपरोक्त समस्या के समाधान के लिये सिचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता विनय कुमार का कहना है कि गन्दे पानी के जल भराव के लिये नगर पालिक प्रशासन जिम्मेदार है। नगर पलिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल मोहिद राजू ने शिव मन्दिर को पालिका प्रशासन क्षेत्र से बाहर होने की बात बताते हुए शीघ्र ही गन्दे पानी के निकास एंव सफाई कराने का आश्वासन दिया गया।

No comments:
Post a Comment