Thursday, November 26, 2020

एक और अज्ञात लाश, शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोतवाली नानपारा इलाके में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है। विगत 26 दिनों में अब तक दो अज्ञात लाश मिल चुकी है जिसकी शिनाख्त नानपारा पुलिस अभी नही कर पाई है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बाईपास  निकट ककरी मोड़ के पास बीती आधी रात में  एक 30 वर्षीय  अज्ञात महिला का शव सन्दिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतिका लाल जम्पर और बादामी शलवार के साथ पुराना स्वीटर पहने थी। शरीर  पर कई जगह कटने व फटने के निशान मौजूद थें। नानपारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दिया। इसी प्रकार बीती 30 अक्टूबर 2020 को नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर बेलवा भोपतपुर के पास पुल के नीचे आलोक श्रीवास्तव के खेत में एक 12 वर्षीय बालिका का शव सन्दिग्ध अवस्था में मिला था। जिसकी पहचान अभी पुलिस नही कर सकी है।

कोतवाल हर्श वर्धन सिंह का कहना है कि यह महिला विक्षिप्त रूप से बाजार में धूमा करती थी। प्रथम द्रष्टया शव देखने से लगता है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटना ग्रस्त होने से मौत हुई है।

No comments:

Post a Comment