Wednesday, November 4, 2020

"मेरे रुपये और नौकरी वापस नहीं मिले, तो कर लूंगा सुसाइड"

राकेश कुमार (NNI Coverage मण्डलब्यूरो) 

खीरी/लखनऊ मण्डल, उ0प्र0। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम गोला गोकर्णनाथ में तैनात सर्किल इंचार्ज हैदर रिजवी और सुपरवाइजर गौरव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मीटर रीडिंग के लिए हैदर रिजवी ने कई बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी की है। बनबुधेली थाना हैदराबाद निवासी रमेश कुमार व बहादुरनगर अंबारा निवासी रोहित ने अधिशासी अभियंता को लिखे गए शिकायती पत्र में स्पष्ट किया है कि हैदर रिजवी ने नौकरी लगवाते समय क्रमशः 17,000 रू0 व 10,000 रू0 वसूले थे जबकि सुपरवाइजर प्रति माह 500 रू0 टेबल बिलिंग के नाम पर लेता था। अब उसका विरोध कोई जाने पर तन्ख्वाह रोकने और नौकरी से निकलवाये जाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ितों का परिवार भुखमरी की कगार पर है जिससे पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र लिखकर रुपये व नौकरी वापस दिलाये जाने की मांग की है अनयथा की दशा में सुसाईड कर लेने की भी चेतावनी दी है। इसके अलावा पलिया कलां के सचिन, धनन्जय व राजीव ने भी सर्किल इंचार्ज हैदर रिजवी और सुपरवाइजर गौरव व नसीम पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए सख्त कार्यवाई की मांग की है।

  
(पीड़ितों द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र)

No comments:

Post a Comment