Monday, November 23, 2020

लुढ़कते पारे के बावजूद अभी नहीं बना रैन बसेरा

डी०पी०श्रीवास्तव"अंकुर" (NNI Coverage संपादक)

बहराइच/नानपारा, (उ0प्र0)। कोविड-19 के मद्धेनजर प्रदेष के मुख्य मन्त्री ठण्ड से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश मे व रैन बसेरा चालु होने की बात कह रहे है वही नानपारा मे अभी तक ठण्ड बढ़ जाने के बाद में रैन बसेरा चालु नही है। नगर पालिका के मैरेज हाल मे देखा गया तो वहां पुलिस बल के जवान अपना कब्जा जमाये है। नगर पालिका के हाल मे अभी तक ताला लगा हुआ है। रैन बसेरा न होने से बाहर से आये ग्रामीणो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध मे अधिशाशी अशोक तिवारी कहते है कि रैन बसेरा की अवस्था कीजा रही है।


No comments:

Post a Comment