Tuesday, November 3, 2020

ई रिक्शा चालकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सन्दीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

कुशीनगर, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर के निर्देशन में यातायात माह नवंबर के दूसरे दिन प्रभारी यातायात उ0नि0 परमहँस द्वारा दरबार रोड पड़रौना स्थित रामलीला मैदान में ई-रिक्शा चालकों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं दरबार रोड के पार्षद चंदन जायसवाल की मौजूदगी में प्रभारी यातायात द्वारा समस्त ई-रिक्शा चालकों को यातायात के नियमों के बारे में बताया एवं जागरुक किया गया तथा उन्हें यातायात  नियमों के पालन करने हेतु शपथ दिलायी गयी तथा यातायात के नियम सम्बंधी हैंडबिल एवं पम्पलेट वितरित किया गया तथा ई-रिक्शा के वाहन चालकों क्रमशः अब्बास को प्रथम पुरस्कार,राजन को द्वितीय पुरस्कार एवं गणेश को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा अन्य ई-रिक्शा चालकों को अपने ई-रिक्शा के स्वच्छता एवं सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


No comments:

Post a Comment