डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage संपादक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोतवाली नानपारा के ग्राम नीलकोठी में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चटके। मारपीट में गीता, नीलम, मीना, रामावती, माया, इंदु और आरती को चोटें आई हैं। पीड़िता गीता पत्नी सानू ने बताया कि वह नील कोठी मंदिर में सफाई कर रही थी तभी विपक्षी अमेरिका प्रसाद, इंद्रसेन, अरविंद, शिवकुमार, अमृत संतराम और अजीत आदि लाठी-डंडों से लैस होकर आ गए और कब्जेदारी की रंजिश में गीता को मारने लगे चीख-पुकार सुनकर नीलम मीना रामावती माया इंदु और आरती बचाने आ गई तो उन्हें भी लाठी-डंडों से पीट दिया । समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण पुलिस करा रही थी। कोतवाल हर्षवर्धन ने कहा मुकदमा दर्ज होगा।

No comments:
Post a Comment