पीयूष पोरवाल (NNI Coverage राजधानी ब्यूरो)
लखनऊ, उ0प्र0। छठ पूजा पर व्रती महिलाओं ने छिपते सूर्य को अर्घ्य देते हुए अपने संतानों के सुखी जीवन की कामना की। कोरोना के कारण घाटों पर भीड़ कम रही व घरों में ही इंतजाम किये गए। संतान की लंबी उम्र व परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ शुक्रवार को महिलाओं ने डाला छठ पर्व पर निर्जल व्रत रख डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर जल में गोमती नदी के जल में उतरकर महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं, कोरोना के कारण घाटों पर भीड़ कम रही। लोगों ने घरों में ही पूजा का इंतजाम किया और अपने अपार्टमेंट में ही पूजन किया।

No comments:
Post a Comment