दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/कैसरगंज, उ0प्र0। भारतीय बेरोजगार पार्टी के कार्यों में सहभागिता एवं रुचि को देखकर सर्व संपत्ति से उत्तर प्रदेश का बहराइच जिले से जिला अध्यक्ष पद पर अमित श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया जिसमें पार्टी के उत्कृष्ट पदाधिकारियों के हाथों से जिलाध्यक्ष को बहराइच जनपद का कार्य सौंपा गया। जिला अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव जी ने बताया कि मैं जिस पद पर आज खड़ा हुआ हूं पूरी निष्ठा एवं इमानदारी से पार्टी संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे और सभी जाति धर्म के लोगों को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे सभी युवाओं के साथ मेरी पार्टी और मेरे पदाधिकारी हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे बहराइच जनपद में पार्टी के पदाधिकारियों ने बड़ी खुशी जाहिर की लोगों ने उत्साह पूर्वक जिला अध्यक्ष को बधाई दी और अपना सहभागिता एवं रुचि दिखाकर जिला अध्यक्ष को उत्साह वर्धन किया जिला अध्यक्ष ने बताया कि जनपद बहराइच के जो भी पदाधिकारी गण हैं उनको दीपावली के अवसर पर सभी को मनोनयन पत्र दिया जाएगा इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव,फैज़ान अहमद, रामजी मिश्रा अनीस अहमद, पुत्तीलाल यादव,हर्षित सोनी,अनुज जयसवाल ,विनायक राव,आदि सैकड़ों कार्यकरता मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment