Monday, November 16, 2020

ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच को दिया मांग पत्र

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता) 

बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। ग्राम पंचायत रामपुर निगहा शिवपुर सेमरा विकासखंड नवाबगंज निवासी अर्जुन मिश्रा पुत्र हरिराम ने प्रमुख सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि शिवपुर सेमरा की महिला  प्रधान  जिनका विवाह हो गया है और वह कुशीनगर जनपद में रहती हैं ग्राम पंचायत शिवपुर सेमरा पर दबंगों का कब्जा है वही लोग ग्राम पंचायत को मनमाने तरीके से चला रहे हैं ग्राम पंचायत में तालाब पर पट्टे के बिना ही मछली पालन का काम किया जा रहा है इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं हुआ और धन निकाल लिया गया आवास और शौचालय स्वच्छ भारत मिशन में अनियमितता की जा रही है आबादी की भूमि खलिहान पर कब्जा किया गया है राशन वितरण में गड़बड़ी की गई है निर्माण कार्य में  पीली ईट का प्रयोग किया जा रहा है इसी तरह के 24 बिंदुओं पर प्रमुख सचिव को अवगत कराया गया है अर्जुन मिश्रा ने ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों की जांच कराने एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।


No comments:

Post a Comment