Thursday, November 5, 2020

नवनिर्वाचित शपथ आयुक्त संघ अध्यक्ष, मंत्री व ऑडिटर को मिला प्रमाणपत्र

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। शपथ आयुक्त संघ तहसील नानपारा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव कार्यकारिणी की ओर से प्रमाण पत्र वितिरत किया गया। चुनाव हाल ही में 3 नवंबर को सकुशल संपन्न हुये थे जिसमें मगन बिहारी एडवोकेट को निर्विरोध अध्यक्ष तथा नित्यानंद मिश्रा को निर्विरोध ऑडिटर निर्वाचित किया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि मंत्री पद हेतु दो उम्मीदवार होने के कारण चुनाव हुए थे जिसमें टीकाराम मिश्रा मंत्री पद पर विजयी हुए। 

(बाएं से दाएं नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री व ऑडिटर)

वृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित शपथ आयुक्त संघ नानपारा को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपने पद के अनुसार निर्धारित नियमों का अनुपालन करते हुए दायित्वो का निर्वहन करने की मंशा व्यक्त की। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ नानपारा के अध्यक्ष जवाहर लाल वर्मा एवं महामंत्री निर्मल कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रामकरन शर्मा, चतुर्भुज सहाय, रमेश पाठक व पूर्व मंत्री अमित मिश्रा, रूपनारायण जायसवाल, अमरनाथ वर्मा, रामप्रकाश मौर्य, नीरज श्रीवास्तव, जैगम हुसैन और सियाराम निषाद सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment