दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, (उ0प्र0)। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन इकाई नानपारा की एक बैठक कोविड 19 का पालन करते हुए चित्रांश कॉम्प्लेक्स नानपारा में धर्मेंद कांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमे मिहींपुरवा इकाई द्वारा विगत 22 नवम्बर को आयोजित मुशायरा व कविसम्मेलन को अनुमति देने के बाद आयोजित तिथि व समय से कुछ घण्टे पूर्व राजनीतिक व प्रशासनिक दवाब में आयोजन निरस्त करने पर स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए इस कृत्य को लेकर निन्दा की गई वही आमंत्रित साहित्यकारो ने अपना अपमान महसूस करते हुए निर्धारित तिथि व समय पर बहराइच में कार्यक्रम करने को लेकर आमंत्रित साहित्यकारो को प्रशंशा पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोशिएशन के मनोनीत महामंत्री मनोज गुप्ता अपने दायित्वो के प्रति जागरूक नही है इस दशा में उपमहामंत्री सरफराज अहमद को महामंत्री का दायित्व देने का निर्णय लिया गया जिससे एसोसिएशन का बैंक खाता जल्द खोलने में कोई दिक्कत न हो। बैठक में सलीम अंसारी, रामफेरन विश्वकर्मा, दिवाकर श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, सरफराज अहमद, तौफीक खान के साथ अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment