Thursday, November 19, 2020

ई पाठशाला की प्रगति की जानकारी के लिए आकस्मिक निरीक्षण

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता) 

बलहा/नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर के प्रवक्ता आशीष कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विकास खण्ड बलहा के सविलियन विद्यालय नानपारा देहात और भग्गापुरवा, मलंगपुरवा का आकास्मिक निरीक्षण करके ई-पाठशाला की जानकारी ली। नानपारा में उन्होंने ई-पाठशाला की प्रगति जानने के लिए दर्जनों अभिभावकों से बात की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी फूल चन्द्र मौर्या, प्र0अ0 परवीन जहरा, आशीष कुमार और रानी देवी आदि मौजूद थी।


No comments:

Post a Comment