Friday, November 6, 2020

अज्ञात वाहन से ठोकर में मॉर्निंग वॉक पर राजस्वकर्मी की मौत

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली नानपारा अंतर्गत गल्लामंडी बाईपास निवासी कैलाश नाथ श्रीवास्तव 40 वर्ष अपनी पत्नी के साथ घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित गल्लामंडी में प्रतिदिन  मॉर्निंग वॉक पर जाते थे आज वॉक पर गए थे उनकी पत्नी आगे मण्डी गेट में प्रवेश कर चुकी थी ये पीछे थे तभी इनको अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे मौके पर इनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी पांच वर्ष पूर्व तहसील नानपारा में कार्यरत थे जहां से स्थानांतरित होकर मिहींपुरवा तहसील में अमीन के पद पर तैनाती हुई थी।

सूत्रों की माने तो बताया एक मोटरसाइकिल सवार ने एक अनियंत्रित बोलरो को चिनीमिल के निकट बहराइच की तरफ  जाते हुए देखा है, वही उनके परिवार वालो ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक पर कभी कभी ही जाते थे।

No comments:

Post a Comment