सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। सुंदर युवा मंडल कायस्थ टोला कार्यालय में महिला मंडल पदाधिकारी व सुंदर युवा मंडल के पदाधिकारी की उपस्थिति में नेहरू युवा केंद्र बहराइच आयोजित होने वाले संविधान दिवस कार्यक्रम अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के बारे विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक समन्वयक सुधाकर श्रीवास्तव ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र बहराइच की जिला युवा समन्वयक सुश्री अनन्या सिंह जी के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम दिनांक 17 नवंबर 2020 से 13 दिसंबर 2020 के बीच संपन्न होंगे जिसमे प्रत्येक ग्राम सभा में युवा मंडलो के द्वारा चर्चा विचार- विमर्श सगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से उन्हें संविधान के बारे में जागरूक किया जाएगा श्रीवास्तव जी ने बताया की इसका उद्देश्य हमारे राष्ट्र की गौरवशाली और समृद्ध गंगा-जमुनी संस्कृति और विविधता को प्रचारित करना है। इसके अलावा, इसका लक्ष्य भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है। हमारे महान राष्ट्र के नागरिक होने के नाते, हम इस गांधीवादी विचार पर दृढ़ विश्वास रखते हैं कि कर्तव्य अधिकारों का सच्चा स्रोत हैं। यदि हम सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तो अधिकार ज्यादा दूर नहीं होंगे’ और जैसा कि सरदार पटेल ने कहा है, ‘प्रत्येक भारतीय को यह भूल जाना चाहिए कि वह राजपूत, सिख, या जाट है। उसे याद रखना चाहिए कि वह एक भारतीय है और उसे अपने देश में सभी अधिकार प्राप्त हैं लेकिन कुछ कर्तव्यों के साथ'। इस बैठक में सुंदर महिला मंडल की अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता, सदस्य अंजलि ,विनीता स्मृति व सुंदर युवा मंडल के सदस्य प्रियांशु वैभव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment