Tuesday, November 3, 2020

शपथ आयुक्त संघ मंत्री बने टीकाराम, अध्यक्ष मगन बिहारी

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। शपथ आयुक्त संघ तहसील नानपारा का चुनाव सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें टीकाराम मिश्रा मंत्री पद पर विजयी हुए। 

   

माननीय जिला जज बहराइच द्वारा निर्धारित 86 शपथ आयुक्त अधिवक्ताओं में से मंगलवार को तहसील नानपारा में मंत्री पद के लिए हुये चुनाव में 84 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। टीकाराम मिश्रा 46 मत पाकर विजयी निर्वाचित हुए जबकि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहत अली को 8 मतों से परास्त किया उन्हें कुल 38 मत मिले। इसके पूर्व मगन बिहारी एडवोकेट को शपथ आयुक्त संघ का निर्विरोध अध्यक्ष तथा नित्यानंद मिश्रा को ऑडिटर निर्वाचित किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment