अरूण कुमार राव (NNI Coverage राज्यब्यूरो)
बाराबंकी, उ0प्र0। बाराबंकी जिले के कोठी कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर उधार शराब नहीं देने पर भाजपा नेता ने सेल्समैन की दुकान में घुसकर पिटाई कर दी। पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता की मां ने भी पुलिस से शिकायत कर सेल्समैन सर छींटाकशी का आरोप लगाने की शिकायत की है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब नौ बजे भाजपा नेता अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलामंत्री रवि भारती ने कोठी कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित सेल्समैन रमेश चंद्र ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता रवि भारती ने उधार शराब मांगी थी जब उसने मना किया तो आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

No comments:
Post a Comment