Friday, November 6, 2020

वृद्ध ने अपने बेटे बहु और पोते पर लगाया धर्मांतरण आरोप

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता) 

बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली  नानपारा  के ग्राम मंझवा भुलौरा  में एक  वृद्ध ने अपने पुत्र पतोहू और पोते पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है धर्मांतरण की सूचना नगर में फैलने से तमाम हिन्दू संगठन मौके पर पहुँच रहे हैं। क्षेत्र में धीरे धीरे तनाव की स्थिति बन सकती है । छोटा  भुलौरा निवासी पतिराम पुत्र जगन्नाथ ने कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र सुभाष ,पोता दीपक और बहू मीरा ने धर्मांतरण कर लिया है यह लोग मुस्लिम धर्मो की क्रिया कलाप कर रहे है उन्होंने ने बताया कि उपरोक्त दीपक आदि  ग्राम कमचियारा स्थिति ऊंची मजार पर जाते थे जहाँ ग्राम जूमई पुरवा निवासी  निसार बाबा मुजाविर है निसार बाबा और गांव के सगीर पुत्र सादिक, जाबिर ,जाकिर पुत्र गण मोहम्मद शाह,मुन्ना हाफिज पुत्र मुबारक और अकबर अली पुत्र अज्ञात द्वारा दीपक आदि को बहला फुसला कर धर्मांतरण करा दिए जाने का आरोप पतिराम ने लगाया है। पतिराम ने आगे  बताया कि हम लोगो ने दीपक आदि को समझाने का प्रयास किया मगर वह लोग आमादा फौजदारी हो जाते है।

   
(पतिराम व उसके द्वारा नानपारा थाने में दी गई तहरीर)

18 वर्षीय  दीपक 45 वर्षीय सुभाष और 40 वर्षीय मीरा का पक्ष जानने के लिए मौके पर प्रतिनिधि किया गया तो उसके घर व दुकान में ताला बंद था सभी मौके से फरार थे।घर मे मौजूद दीपक की दादी सावित्री चाची सीमा पत्नी राधेश्याम और  मुना पत्नी राकेश ने बताया कि हम लोग हिन्दू धर्मपर आस्था रखते है दीपक आदि ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इस सम्बंध में कोतवाल हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि तहरीर आयी है जांच करा रहे है विधिक कार्यवाही होगी मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment