Wednesday, November 25, 2020

आई ए एस उपजिलाधिकारी ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। बुधवार की सुबह उप जिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नानपारा सूरज पटेल ने नगर के इण्टर कॉलेज व डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्पष्टीकरण व एक दिन का वेतन काटने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा है।

श्री पटेल ने श्री शंकर इण्टर कॉलेज, राहत जनता इण्टर कॉलेज, सआदत इण्टर कॉलेज, मिथिलेश नन्दनी रेशमा आरिफ का औचक निरीक्षण किया जिसमें सआदत इण्टर कॉलेज की कला वर्ग की अध्यापिका महेनूरी नाज व सुधाकर बाजपेयी अनुपस्थित मिले। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमाए मिश्रा ने बताया कि सुधाकर बाजपेयी छुट्टी पर है मैं क्लास लेने चला गया था जिस कारण उनकी छुट्टी नही चढ़ी है जबकि माहे नूरी नाज का मुझे पता नही इस पर श्री पटेल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए। नूरी नाज का एक दिन का वेतन व सुधाकर बाजपेयी से स्पष्टीकरण करण देने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा। उपजिलाधिकारी के इस तरह का औचक निरीक्षण नगर में चर्चा का विषय है वही कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment