राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद)
बहराइच, उ0प्र0। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन व बूथ स्तर की समीक्षा के साथ-2 किसानों की समस्या तथा शिक्षक व स्नातक विधान परिषद के आगामी चुनाव पर चर्चा की गईं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट व संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खा 'बंटी' ने किया। मासिक बैठक के समापन के पश्चात कलेक्ट्रेट पहुँच कर महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी(वित्त व राजस्व) को सौंपा गया। ज्ञापन में सहकारी समितियों पर धान खरीद शुरू कराने व जनपद की चीनी मिलों को शीघ्र चालू करने व बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने कहा कि किसान रबी फसलों की बुवाई हेतु खाद,डीजल व बीज खरीदने के लिए अपना धान मिट्टी के भाव बेच रहा है। सरकारी धान खरीद सुने पड़े है किसानों का ध्यान सरकार नही कर रही है नवंबर का प्रथम सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी जनपद की किसी चीनी मिल में पेराई अभी न तो शुरू की गई है और न ही अभी शुरू किये जाने की संभावना है। गत वर्ष का गन्ना भुगतान भी अभी तक मिलों ने नही किया है किसान बुरी तरह से लूटा जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामतेज यादव, तेजे खा, जयंकर सिंह, लक्ष्मी नारायण निषाद, देवेश चन्द्र मिश्र उर्फ मजनूं, सतेंद्र सिंह, सत्यम बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, रविन्द्र तिवारी, शकील मेकरानी, कुंदन रावत, अनवर वारसी, किशोरी लाल पासवान , अवधेश वर्मा, सन्त कुमार पासी, महेंद्र कुमार सोनी, डा० राजेश तिवारी , मनमोहन सिंह, मुन्ना रायनी, अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, श्रीमती निशा शर्मा, मंजू चौधरी, सुमन शर्मा, जवाहर लाल यादव, मो० आशिफ खा, रामसुरेश यादव, सदानंद शुक्ल, नफीस खा, लड्डन खा, पारुल मिश्र, जिलाजित सिंह, कन्हैया लाल लोधी, राजेन्द्र यादव, तारिक खा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment