Sunday, November 15, 2020

भारत का एक ऐसा गांव, जो बदल सकता है आपकी किस्मत

पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

चमोली, उत्तराखंड। गरीबी में जीना कौन पसंद करता है हर इंसान चाहता है कि वो अमीर हो जाए, उसके पास अपार धन-दौलत हो, खूब सारे नौकर-चाकर हो और ऐशो आराम की हर चीज़ हो लेकिन सबकी किस्मत में ऐसा नहीं लिखा होता लेकिन फिर भी मन पर किसी का बस नहीं चलता और मन में अमीर बनने के ख्याल आ ही जाते हैं। इसके लिए आपको बस एक जगह पर जाना है और आपकी गरीबी दूर हो जाएगी। अपनी गरीबी दूर करने के लिए आपको उत्तराखंड के इस गांव में जाना है। ऐसा माना जाता है कि इस गांव पर भगवान शिव की ऐसी अनुकम्पा है कि यहां जो भी आता है उसकी गरीबी हमेशा के लिए दूर हो जाती है। इस गांव में अगर आप एक बार आ जाते हैं तो आपके जीवन भर के पाप दूर हो जाते हैं। इस गांव में आकर आपको रोग,शोक, पाप, भय और सभी प्रकार के श्राप से मुक्ति मिलती है क्योंकि इस गांव को श्रापमुक्त जगह की उपाधि मिली हुई है।

ये गांव है उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित देश का सबसे अंतिम गांव माणा। इस गांव माणा से होकर भारत और तिब्बत के बीच व्यापार होता है। ये गांव माणा पवित्र बद्रीनाथ धाम से काफी पास है और भारत-तिब्बत की सीमा पर स्थित है। इस गांव का ये अनोखा नाम भगवान शिव के भक्त मणिभद्र देव के नाम पर दिया गया है। गांव माणा के बारे में एक और बात ये है कि ऐसी कथाएं प्रचलित हैं कि इस गांव में आने के बाद व्यक्ति को पूर्वाभास होने लगते हैं। इसके बाद वो अपने जीवन में भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से जानने लगता है और उसे उन घटनाओं के बारे में स्वप्न आने लगते हैं।

No comments:

Post a Comment