Sunday, December 20, 2020

महसी में जले 12 अलाव, झूठी फ़ोटो पर हुई कार्यवाही

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/महसी, उ0प्र0। जिले में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए महसी तहसील क्षेत्र में 12 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। तहसीलदार राजेश वर्मा ने बताया कि जैतापुर बस स्टैंड, बौंडी, रमपुरवा चौकी चौराहे, भगवानपुर चौराहा, तेजवापुर मोड़, बाजार, टिकोरामोड़, महसी मुख्यालय, महसी बाजार, महाराजगंज कस्बा, राजीचौराहा, बेहड़ा इलाहाबाद बैंक के सामने, नेवादा मोड़ पर अलाव जलवाए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि लेखपालों को सख्त निर्देश हैं कि चौराहे पर अलाव जलवाकर फोटो शाम को निर्धारित समय पर नंबर पर भेजें। लापरवाही पर संबंधित लेखपाल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल रमपुरवा व जैतापुर में पुआल जलवाकर फोटो भेज रहे थे। इस पर उनके विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं।


No comments:

Post a Comment