Tuesday, December 8, 2020

कोविड 19 को देखते हुए धूमधाम से मना मेहंदी शाह बाबा का उर्स

सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नगर के मुहल्ला मिरासी टोला में बाबा मेहदीं शाह का उर्स धूम धाम से सम्पन्न हुआ। उर्स छोटटन खाला की देख रेख और अगुवाई में पूर्व वर्षों की भाति कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए। मनाया गया छोटटन खाला के हाते में बनी बाबा मेहदीं शाह की मसनवी मजार पर अकीदत मन्दों ने गागर चादर फूल चढ़ा की कुरान ख्वानी कराई गयी बाद फातेहा आम लग्गंर चालू कराया गया जिसमें सैकड़ों अकीदत मन्दी ने तर्बरूक का मजा लिया उर्स में पूरी रात्रि कव्वालों ने बाबा की शान में कव्वाली और नआत आदि पेश की। छुट्टन खाला ने बताया के बीते 40 सालों से यहां हर साल इसी माह में धूमधाम से मनाया जाता है और सैकड़ों अकीदत मंद इसमें शिरकत कर फायदा उठाते हैं इस मौके पर  अब्दुल माजिद, शानू, नाज़ बेगम, परवीन जहरा और मास्टर सईद सहित तमाम लोग मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment