सन्दीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। जनपद में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा कोईलसवा बुजुर्ग मुसहरी पट्टी में दबिश के दौरान लगभग 6 कुन्तल लहन नष्ट किया गया तथा मौके से एक अभियुक्त ब्यास पुत्र दुखी सा0 कोईलसवा बुजुर्ग मुसहरी टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 499/2020 व 500/2020 धारा 60 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


No comments:
Post a Comment