Saturday, December 12, 2020

राष्ट्रीय लोक अदालत नानपारा में 41 वादों का निस्तारण

डी०पी०श्रीवास्तव"अंकुर" (NNI Coverage संपादक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच माननीय जनपद न्यायाधीश चन्द्रभान तृतीय द्वारा  दिये गये दिशा निर्देशों के अनुरूप ग्राम न्यायालय तहसील नानपारा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय न्यायाधिकारी सचिन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायाधिकारी ने 34 फौजदारी वादों तथा 07 भरण पोषण से सम्बन्धित वैवाहिक मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें तीन जोड़े साथ-साथ रहने के लिए आपस में राजी हुए। इस प्रकार लोक अदालत में कुल 41 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पक्षकार सहित, अधिवक्तागण तथा ग्राम न्यायालय के पेशकार राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, वाद लिपिक तस्लीम अहमद व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment