सन्दीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
पडरौना / कुशीनगर, उ0प्र0। राष्ट्रीय सहारा के मंसाछापर प्रतिनिधि व दो दशक से पत्रकारिता जगत में नाम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार रामायण यादव की कल देर रात हृदय गति रुक जाने से असमय मौत हो गई । आज बांसी धाम से सटे बांसी नदी किनारे मौजूद रामधाम घाट पर विधि पूर्वक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया । वे लगभग 48 साल के थे और अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटे व दो बेटियों को छोड़ गए हैं । सूचना मिलने के बाद उनके अंतिम संस्कार में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि , समाजसेवी , पत्रकारों आदि का हुजूम उनके घर से ही निकल कर सुबह राम धाम बासी किनारे होने वाले अंतिम संस्कार में उमड़ पड़ा था । मुखाग्नि उनके बड़े बेटे मणिकांत यादव ने दी । इस मौके पर बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह , बिशनपुरा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव , लल्लन यादव , शिक्षक राकेश दत्त शुक्ला , वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश दुबे , एसएन शुक्ला , ज्योतिभान मिश्रा , आर के भट्ट , मनोज कुमार चौबे , अशोक शुक्ला , हेमंत चौरसिया , उदय सिंह , संतोष सिंह , मनोज पासवान , आदित्य दिक्षित , आदित्य श्रीवास्तव , दिपक मिश्र , टीपू सुल्तान , केडी यादव , राजन विश्वकर्मा , नवीन पांडेय , संदीप चौधरी,शंकर मिश्रा , दुर्गेश मिश्रा , उमर अंसारी , खुर्शेद आलम आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment