सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगरसंवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील नानपारा के सामने बिजली का पोल अचानक गिर गया, जिससे 20 वर्षीय सिराज पुत्र अब्बास बुरी तरह घायल हो गया। सिराज तहसील के सामने मोटर मकैनिक का काम करता था। जैसे ही सिराज आज शाम अपनी मोटरसाइकिल लेकर दुकान के सामने पहुंचा ही था वहां पर लगा बिजली विभाग का खंबा अचानक टूट कर उसके ऊपर गिर गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने उसे निजी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।


No comments:
Post a Comment