Sunday, December 20, 2020

राठ विकास अभिकरण की बैठक संपन्न, निबन्धक ने दिए निर्देश

पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

पौडी गढ़वाल, उत्तराखंड। राठ विकास अभिकरण, पौडी के कार्यकारी निकाय/प्रवंन्ध कार्यकारिणी की वैठक में सामुदायिक सुविधा केन्द्र थलीसैंण में सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यकारी निकाय के अध्यक्ष श्री बी۔ एम۔ मिश्र (I.A.S) निबन्धक सहकारी समितियाँ उत्तराखण्ड द्वारा निर्देश दिए गए कि-

1-- लाभार्थी के चयन में यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि उसे किसक अन्य विभाग से लाभान्वित न किया गया हो ।

2--लाभार्थी को चयनित मद पर समुचित प्रशिक्षण दिया जाय।

3--जिस मद में लाभार्थियों की रुचि अधिक हो उसी मद में रोजगार का अवसर प्रदान किया जाय।

3--राठ विकास अभिकरण के कार्यक्षेत्र में रोजगार सृजन के मदों का प्रचार -प्रसार प्रत्येक जनजन तक करते हुए लाभान्वित किया जाय।

4--स्थानीय प्रतीकात्मक वस्तुओं का निर्माण करने वाले लाभार्थियों को भी योजना के अन्तर्गत सम्मिलित करते हुए लाभान्वित किया जाय।

5--तात्कालिक यदि किसी मद को परिवर्तित करना पड़े तो उसके लिए कार्यकारी अध्यक्ष महोदय द्वारा जिला सहायक निबंनधक सहकारिता पौडी गढ़वाल एवं अध्यक्ष साधारण सभा ,राठ विकास अभिकरण पौडी को स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की ,ताकि लाभार्थियों को चयनित रोजगार मद में समयान्तर्गत जल्दी से जल्दी लाभान्वित किया जा सके।


बैठक में 1 -श्री शंकरसिंह रावत (अध्यक्ष राठ विकास अभिकरण) 2- श्री वीरेन्द्र सिंह रावत (सदस्य राठ विकास अभिकरण) 3-श्री जितेन्द्र वर्मा (S.D.M. थलीसैंण) 4-श्री डी ۔पी.आर्य (B.D.O.थलीसैंण) 5- श्री दिनेश पन्त (B.D.O खिर्सू) 6-श्री एम. एल .टम्टा.(C.E.O. RDA) 7-श्री वी. पी .जुयाल ( BDO  पावौ) एवं 8-श्री मदनसिह नेगी ( लेखाकार ) सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment