डी०पी०श्रीवास्तव "अंकुर" (NNI Coverage न्यूज एंकर)
बहराइच, उ0प्र0। किसान आंदोलन के समर्थन में शिवसेना बहराइच इकाई द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को जिला अधिकारी के माध्यम से दिया गया। जिसमें राष्ट्रपति महोदय से नया कृषि बिल वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने और धान की खरीद का उचित मूल्य दिलाने की मांग की गई। उसके पूर्व शिवसैनिको को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को खूब करने के लिए ये बिल लाए है ,जिसके द्वारा कंपनियों को असीमित अधिकार दिए गए है और ये बिल छोटे किसानों के लिए नुकसानदायक है। नगर प्रमुख रजवंत सिंह ने किसान बिल पर तंज करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश की सरकार किसानों को कोई फायदा दे रही है और देश का किसान उसे लेने के लिए तैयार नहीं है ,क्योंकि उसने इसके पूर्व नोट बंदी और लाक डाउन का दौरान थाली बजाने का परिणाम देख लिया है। जिला महासचिव अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने जो कृषि बिल लाया है ,उससे सरकार ने जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा और आवश्यक वस्तुएं महंगी होती चली जाएगी ,जिससे गरीब और मध्यमवर्ग की कमर टूट जाएगी। प्रदर्शन में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज कुमार सिंह , नगर प्रमुख रजवंत सिंह ,जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता , युवा सेना जिला प्रमुख बृज भूषण रस्तोगी , विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख अभय शर्मा , आईटी सेना प्रभारी सुनील त्रिपाठी , युवा सेना महासचिव महाकाल श्रीवास्तव , प्रेम कुमार दूबे , बाबा भारती , प्रदेश सचिव सत्या पंडित , किसान सेना के अनिल तिवारी , बृजेश सिंह , अभिराम शर्मा, गिरधारी जयसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment