दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नगर के सआदत इण्टर कालेज में तैनात 38 वर्षीय शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। 38 वर्षीय फैज मुर्तुजा पुत्र मुर्तुजा हुसैन बुधवार की दोपहर स्नान कर रहे थे। इसी बीच उनको हार्ट अटैक आ गया काफी देर तक जब वह नही निकले तो घर वालो ने दरवाजा तोड़ कर देखा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की मृत्यु से नगर में शोक की लहर है। प्राप्त समाचार के मुताबिक उनके अन्तिम दर्शन के लिए नगर के गणमान्य नागरिक और शिक्षक उनके आवास पर पहुंच रहे थे।
फाइल फोटो : शिक्षक फैज मुर्तजा, स0 इ0 कालेज

No comments:
Post a Comment